Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पांडालों में विराजमान हुए गणपति बप्पा

Jaunpur Dhara News : पांडालों में विराजमान हुए गणपति बप्पा

जौनपुर धारा,जौनपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शनिवार से गणेश उत्सव शुरू हो गया। हिन्दू धर्म के अनुसार यह मान्यता है कि भाद्रपद माह के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि पर विध्नहर्ता और मंगलमूर्ति भगवान गणेश का जन्म हुआ था। बुधवार से घर-घर और बड़े-बड़े पंडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित करके उनकी विधिवत पूजा-अर्चना शुरू हुई। गणेशोत्सव 07 दिनों तक चलेगा। जौनपुर में पंडालों के साथ ही लोगों ने अपने घरों व गलियों में भी मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया। बुधवार को गणेश की स्थापना कर दी गई, प्रतिदिन सुबह शाम विधिवत पूजन कर आरती होगी जिसकी शुरूआत हो गई।