― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पथरी का ऑपरेशन लीवर में कर दिया क्लिपिंग,...

Jaunpur Dhara News : पथरी का ऑपरेशन लीवर में कर दिया क्लिपिंग, मामले ने कपड़ा तूल

जौनपुर धारा,जौनपुर। विकासखंड सिकरारा के ग्राम बाबुपुर की निवासिनी सुनीता यादव पत्नी सूर्यकांत यादव ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके पेट में पथरी थी, जिसका उपचार के लिए परिजन उसे नईगंज वासुदेव हॉस्पिटल में ले गये। वहाँ मौजूद चिकित्सक डॉक्टर विकास यादव ने उनका उपचार किया। 7 मई को उसे अपने यहां भर्ती कर लिया और ऑपरेशन किया गया। बाद में 09 मई को मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। मरीज को जब आराम नहीं हुआ और दिक्कत बढ़ती गई तो उसे 12 मई को फिर भर्ती किया। परिजन का कहना है कि मरीज को आराम न मिलने पर डॉ.विकास यादव ने उसे डॉ.अंकुर यादव के यहां भेज दिया। जहां पता चला लीवर के ऑपरेशन के दौरान क्लिपिंग हो गई है। उक्त बातें जब डॉक्टर विकास यादव को बताई गई तो उन्होंने क्षमा मांगा और कहा कि मुझसे गलती हो गई है और मरीज के उपचार में जो भी पैसा लगेगा उसको मैं वहन करूंगा। बाद में परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने पैसा देने से मना कर दिया। क्योंकि महिला गरीब तबके से है इसलिए आगे आने वाले इलाज में पैसा खर्च करने में असमर्थ है। महिला के परिजन ने इसकी शिकायत सीएमओ जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से की है।

Share Now...