― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : नगर में बुढ़वा मंगल पर निकाली गई शोभायात्रा

Jaunpur Dhara News : नगर में बुढ़वा मंगल पर निकाली गई शोभायात्रा

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। बुढ़वा मंगल पर्व पर नगर में भगवान हनुमान की भव्य शोभा यात्रा गाजे बाजे व डीजे के साथ नगर भ्रमण के लिए निकाली धूमधाम से निकाली गई गई। मेला महासमिति के अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता पिंटू ने शोभायात्रा में विराजमान प्रभु हनुमान की झांकी का आरती उतारकर रवाना किया। जयवीर हनुमान मंदिर अंजही, ओम धमार्थ सेवा समिति गुडहाई, गल्ला मंडी, बहोरीकपुर, कटरा व साहबगंज मोहल्ला से प्रभु हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए प्रतापगढ़ रोड स्थित शक्तिपीठ दौलतिया हनुमान मंदिर पर रात्रि में पहुंचकर समाप्त हो गई। श्रद्धालु पीतांबर वस्त्र धारण कर डीजे के आगे संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। प्रभु हनुमान जी के जयकारों से समूचा नगर हनुमान मय हो गया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लापरवाही देखने को मिली। मेले वाले स्थान पर बाइक सवार आते जाते रहे हैं। जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।इस अवसर परआलोक कुमार गुप्ता पिंटू, पूर्व सभासद सुरेश चंद सोनी, शिव प्रसाद गुप्ता सीके, युगल, सुमित, सिद्धांत, आर्यन, ओम, रिशु, विपिन गुप्ता, सभासद सूर्य लाल जायसवाल, राजकुमार नेता, रंजीत भोजवाल, आकाश सोनी, गणेश सभासद, सुमित सोनी, नमन गुप्ता व रानू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...