Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : दो शातिर चोर गिरफ्तार

Jaunpur Dhara News : दो शातिर चोर गिरफ्तार

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। मुंगराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक इंजन फील्ड मार्शल इंजन नं. ATA1168, मोटरसाइकिल संख्या-UP-70 BN4642 बजाज डिस्कवर व दो मोनो ब्लाक पम्प व एक पानी का इंजन बरामद किया। सोमवार की बीती रात्रि गश्त के दौरान थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने पुलिसटीम के साथ दो चोरों किशन कुमार पुत्र प्रेमशंकर सरोज निवासी नडार धनीपुरा थाना मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर व अभिमन्यू कुमार शारद लाल ग्राम बलीपुर थाना उतरांव, प्रयागराज को चोरी के सामान के साथ पकड़ा। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर चालान हेतु न्यायालय भेज दिया।