Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार

Jaunpur Dhara News : दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार

  • पत्नी के आत्महत्या के बाद मायके वालों ने लगाया था आरोप

जौनपुर धारा, शाहगंज। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने रविवार को दहेज हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पत्नी की लाश बीते 10जुलाई को उसके घर में फंदे से लटकती हुई मिली थी। पत्नी के भाई ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई किया। 10 जुलाई को हुसैनाबाद गांव निवासी शनि विश्वकर्मा की पत्नी ज्योति विश्वकमा का शव घर की छत में लगे टीन शेड पर दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। वहीं विवाहिता की मौत पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मायके वालों के मुताबिक ज्योति के पति और सास-ससुर पल्सर बाइक, प्रिâज, कूलर डेढ़ लाख नगदी की मांग के लिए उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा के आदेश पर मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मृतका के पति शनि विश्वकर्मा को गिरफ्तार करके पूछताछ किया जा रहा है।

Share Now...