जौनपुर धारा,जौनपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के जीएम अजय जौहरी आरएम वाराणसी मण्डल गौरव वर्मा ने शनिवार को जौनपुर डिपो का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने बारिश के दौरान डिपो में की गई तैयारियों का जायजा लिया। बोले कि यात्री सुविधा को देखते हुए किसी भी यात्री को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान जीएम व आरएम ने बसों में आगे का शीशा साफ करने के लिए लगे वाइपर, इन्डिकेटर, खिड़कियों में लगे शीशे, दरवाजे आदि की बारिकी से अवलोकन किया। उक्त अवसर पर एआरएम ममता दूबे, सीनीयर फोरमैन मुबारक अली, मो.आदिल, रविन्द्र पाण्डेय, हौसिला प्रसाद यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara News : जीएम ने जौनपुर डिपो का किया निरीक्षण


