जौनपुर धारा,जौनपुर। मछलीशहर विधानसभा के जंघई के एमबी फीडर से हवेली, चकिया, अगहुआ, सराय देवा, भटहर, सेमरहो तक जाने वाली लाइन को तार पुराने होने की वजह दिखाकर फाल्ट के बहाने लाइन प्रतिदिन रात 11:00बजे काट दी जाती है। जिससे यहां क्षेत्रवासी जनमानस परेशान हो चुके हैं। वहीं घर के अंदर सो रही बहुएं बच्चों को लेकर तड़प रही है। जज सिंह अन्ना ने इसकी सूचना जब एक्सिएन, एसडीओ, जेई को दिया जाता है तो तार पुराना होने का बहाना बताते हैं और जनता को दोषी ठहराते हुए कटिया लगाने का बहाना बता कर फुर्सत ले रहे हैं। जबकि योगी सरकार बिजली पर विशेष ध्यान दे रही है और 18घंटा बिजली देने की दावा कर रही है। उन्होने जिला प्रशासन व पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एक्सीयन मछलीशहर से अपील किया कि तत्काल इस मामले को हल करें अन्यथा जनता तोड़फोड़ और आंदोलन करने को तैयार है।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
Jaunpur Dhara News : जंघई एमबी फीडर के फाल्ट दिखाकर काट दी जाती है बिजली : जज सिंह अन्ना



