जौनपुर धारा,जौनपुर। बिजली विभाग के निविदा कर्मचारियों ने 16 महिने से वेतन रोके जाने के कारण भुखमरी के कगार पहुँचने का विरोध करते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होने बताया कि हम निविदा कर्मचारी ठण्डी, गर्मी, बरसात में काम करतें हैं और विभाग द्वारा गलत तरीके से हमारा वेतन रोका गया है। जिससे हमारे घर का पालन पोषण बेहद कष्ट से हो पा रहा है। इस दौरान बिजली विभाग के तमाम कर्मचारियों बिजली प्रशासन का विरोध करते हुए पूरे रास्ते कपड़ा उतारकर हाथ में थाली लिये पीटते हुए जिलाधिकारी ऑफिस तक पहुँच और जमकर नारेबाजी किया। उक्त अवसर पर सन्तराम, सतीश सिंह, आशुतोष दूबे, सूरज पाण्डेय, शैलेष कुमार यादव, प्रदीप कुमार, मो.अब्बास, राजेन्द्र कुमार, कुंवर सिंह, हिमाशु कन्नौजिया, नरायन दास मौर्या, जमाल सहित आदि लोग मौजूद रहें।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
Jaunpur Dhara News : 16 माह से नहीं मिला वेतन, थाली पीटकर किया विरोध प्रदर्शन



