Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : खेल जीवन को नई उर्जा प्रदान करता है...

Jaunpur Dhara News : खेल जीवन को नई उर्जा प्रदान करता है : कुँवर जय सिंह

  • अंतर-महाविद्यालयीय पुरुष एवं महिला बैडमिण्टन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों की अंतर-महाविद्यालयीय पुरुष एवं महिला बैडमिण्टन प्रतियोगिता का आयोजन राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ परिसर में स्थित बैडमिंटन कोर्ट पर शनिवार को किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्रबन्धक कुँवर जय सिंह ने किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि खेल जीवन को नई उर्जा प्रदान करता है और हमेशा जीवन को संघर्षों के बीच आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर टीम मैनेजरों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों का स्वागत करते हुये महाविद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने खेल को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ भाईचारा और आपसी सदभाव वâे लिये अनिवार्य गतिविधि बताते हुये प्रातियोगिता में प्रतिभाग कर रही सभी टीमों को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं प्रेषित किया। महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी कैप्टन एस.पी.सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कुल इस प्रातियोगिता के विश्विद्यालय पर्यवेक्षक प्रो.शेखर सिंह रहे जबकि मैच रेफरी के रूप में राधेश्याम मौर्य एवं राहुल यादव द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन किया। इस अवसर पर प्रबन्ध समिति के सदस्य पंडित सती प्रसाद मिश्र, उद्योगपति अशोक सिंह, प्रो.सुधीर सिंह, प्रो.इन्दु प्रकाश सिंह, प्रो.जय कुमार मिश्र, महाविद्यालय के चीफ़ प्रॉक्टर डॉ.बृजेश प्रताप सिंह, डॉ.मनोज कुमार सिंह, डॉ.रवीन्द्र कुमार सिंह, डॉ.योगेश शर्मा, डॉ.सीमा सिंह, डॉ.श्याम बाबू, डॉ.सर्वेश दूबे, डॉ.आनन्द कुमार सिंह, डॉ.गिरीश मणि त्रिपाठी, कुमार राज पाण्डेय, राकेश सरोज, शाश्वत मिश्र, सूरज तिवारी, अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।