Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : खबरें एक नजर में...

Jaunpur Dhara News : खबरें एक नजर में…

Jaunpur Dhara News : रोजगार मेला का आयोजन 18 अक्टूबर को

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी जयप्रकाश पाशवान ने अवगत कराया है कि निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ.प्र.एवं जिलाधिकारी डा.दिनेश चन्द्र के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर निकट नारायण नर्सिंग होम जौनपुर में 18 अक्टूबर को प्रातः 10ः00 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया जाना है।

Jaunpur Dhara News : जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों मे मारपीट, वीडियो वायरल

जौनपुर धारा, बदलापुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के लोहरियांव गांव मे जमीनी विवाद को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक़ लोहरियांव गांव मे अमरजीत व नंदलाल के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद को लेकर रंजिश चल रहीं है। अमरजीत की पत्नी साधना अपनी पुत्री श्वेता व पुत्र आयुष के साथ बुधवार की सुबह  अपनी जमीन पर कुछ काम कर रही थी। इसी दौरान वहां पहुंचे विपक्षी गुलाबचंद, नंदलाल आदि ने मिलकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया।ऐसे में मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की लिखित तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष महाराजगंज ओमप्रकाश पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share Now...