Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बारिश में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के निर्देश, डीएम ने तत्काल कार्रवाई को कहा

बारिश में क्षतिग्रस्त सड़कों और गड्ढों को लेकर जौनपुर डीएम सैमुअल पाल एन. ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। बरसात बाद स्थायी मरम्मत और ब्लैकटॉपिंग के लिए कार्ययोजना तैयार करने को भी कहा गया।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : कायस्थ कानक्लैव 2024 में भाग लेने हेतु बैठक...

Jaunpur Dhara News : कायस्थ कानक्लैव 2024 में भाग लेने हेतु बैठक सम्पन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 द्वारा कायस्थ कानक्लैव 2024 का आयोजन दिल्ली एनसीआर में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एक आवश्यक बैठक वरिष्ठ नेता जिला उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव के आवास पर सम्पन हुई। बैठक की अध्ययता जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने किया संचालन अनुराग श्रीवास्तव ने किया। बैठक को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि जौनपुर से दर्जनों लोग 27 सितम्बर को दिल्ली जायेंगे। उन्होंने कहा कि कायस्थ महासभा हर बार की भाँति चित्रगुप्त पूजन पर सभी चित्रगुप्त मंदिरों में श्रृंगार शोभायात्रा पूजन आदि कार्यव्रâम करती रहेगी और जहां जहां आयोजन होगा सामिल होगे। प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ परिवार को चंदा प्रथा बंद करने की जरूरत है क्योंकि कोई भी कार्यक्रम के आयोजक अपना एक रुपए भी नही देते है और आम कायस्थों के रुपए से कार्यक्रम कर अपना नाम रोशन करते है। मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि चंदे के रुपए का बहुत दुरुप्रयोग किया जाता है इससे बचना चाहिए। सभी संगठन के पदाधिकारी सक्षम है कोई भी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए। बैठक में सन्तोष श्रीवास्तव, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, गिरिजेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया, अमित श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, पत्रकार संदीप श्रीवास्तव, पत्रकार अजय वर्मा, उमेश श्रीवास्तव सहित आदि लोग मौजूद रहें।