जौनपुर धारा, जौनपुर। सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने जिलाधिकारी को 8 सूत्रीय मांगपत्र सौंपते हुए मांग किया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति कराने, खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलने, जर्जर तारों को तत्काल ठीक कराने, हाईटेंशन तारों को ठीक कराने, शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में टूटी सड़कों का निर्माण कराने, किसान हित में सिंचाई और रोपाई हेतु नहरों में टेल तक समय से पानी पंहुचाने, छुट्टा पशुओं से हो रही कृषि हानि तथा जनहानि से सुरक्षा के उपाय तत्काल किए जाने तथा बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने हेतु कानून व्यवस्था ठीक कराने सहित अन्य जनहित के मुद्दों के निराकरण की मांग की है। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, वरिष्ठ नेता राजनाथ यादव, हिसामुद्दीन शाह, शिवसरण कुशवाहा, श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, इरशाद मंसूरी, अमित यादव, राहुल त्रिपाठी, नैपाल यादव, वरिष्ठ नेता राजकुमार बिन्द, राजन यादव, कलीम अहमद, पूनम मौर्य, अलीमंज़र डेज़ी, राजेश यादव, डॉ.जंगबहादुर यादव, गुलाब यादव रीठी, अज्जू मौर्य, दीपक जायसवाल, वीरेंद्र यादव, कमाल आज़मी, बरसातू राम सरोज एडवोकेट, सुहैल अंसारी, एडवोकेट, आनंद गुप्ता, दिलीप प्रजापति, अशोक नायक, गुड्डू सोनकर, सोनी सेठ, सोनी यादव, सीमा खान, हफीज़ शाह, अजमत खान सहित आदि सपाजन उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara News : आम जन समस्याओ को लेकर सपाइयों ने सौंपा ज्ञापन


