जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने नगर पंचायत मछलीशहर स्थित रोडवेज परिसर में बनाए गए स्वागत शिविर में कुंभ मेले से स्नान कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर निःशुल्क बिस्किट, पानी, चाय, फल वितरण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने महाकुंभ के अंतिम स्नान पर सभी श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रेरणा से पूरे महाकुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा की गई जो आज समापन के दौर में भी जारी है। इसी क्रम में श्रद्धालुओं हेतु प्रसाद के रूप में पूड़ी सब्जी भी वितरण किया गया। उक्त अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मछलीशहर, तहसीलदार, अधिशाषी अधिकारी और तहसील तथा नगर पंचायत मछलीशहर के अधिकारी कर्मचारीगण सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara : स्वागत शिविर में श्रद्धालुओं में वितरित हुआ जलपान


