Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमनमानी ढंग से कराया जा रहा कार्य, सभासदों ने लगाया आरोप

मनमानी ढंग से कराया जा रहा कार्य, सभासदों ने लगाया आरोप

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले के नगर पंचायत कजगांव में बुधवार को सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन करते नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पंचायत में पुरी तरह से मनमानी ढंग से कार्य कराया जा रहा है, तथा भ्रष्टाचार भारी पैमाने पर व्याप्त है, और जब किसी भी वार्ड का सभासद अपने वार्ड में काम कराने के लिए कहते हैं,तो सिर्फ सभासदों को अश्वासन दिया जाता है। सभासदों ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि साफ-सफाई से लेकर चुना, मच्छर मारने की दवा का छिड़काव साहित कोई भी काम नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी से कहा जाता है तो वह काम नहीं कराया जाता है। सभासद आलोक मौर्य ने कहा कि आज अधिशासी अधिकारी से अपने वार्ड में काम कराने को लेकर जब कहा तो बात सुनने से इनकार करते हुए अधिशासी अधिकारी ने सभासदों से कहा सुनी कर लिया। सभासदों का कहना यह था कि जब अधिशासी अधिकारी से बोर्ड बैठक के बारे में पूछा गया कि बोर्ड बैठक कब कराया जायेगा तब अधिशासी अधिकारी ने जवाब देते हुए कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष जब चाहेंगे तब बोर्ड बैठक होगा। इस दौरान आकाश सिंह, शमीम अन्सारी, आलोक मौर्य, अरविन्द प्रजापति, अखिलेश यादव, इकबाल अहमद, अभिषेक जयसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।