जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात उस समय जमकर लोगों को हंगामा देखने को मिला जब प्रेमी अपनी बारात निकालने की तैयारी कर रहा था, और उसी दौरान उसकी प्रेमिका वहां आ धमकी और बारात निकलने से रोक दिया। इस घटना से प्रेमी के परिजनों के हाथ पांव्ा फूल गए। पुलिस किसी तरह से मामले को समझा बुझा कर शांत कराया। मंगलवार की शाम एक युवक के परिजन बारात ले जाने की तैयारी कर रहे थे। बारात गांव के आस-पास ही जानी थी। घर में हंसी खुशी का माहौल था। दूल्हा भी तैयारियों में जुटा हुआ था, बाराती सज-धज कर दरवाजे पर आ चुके थे। बाहर दूल्हे का सज-धज कर वाहन भी खड़ा हो गया था। इसी बीच जानकारी पाकर दूल्हे की प्रेमिका भी आ धमकी और हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा देख परिजन सकते में आ गए। दूल्हे की तो मानो पैरों तलें जमीन खिसक गई और धीरे धीरे कर बाराती मौके से खिसकने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सतहरिया चौकी प्रभारी गंगा सागर मिश्रा दूल्हे और उसकी प्रेमिका को पुलिस चौकी ले आए। कुछ देर बाद ही प्रेमिका के घर वाले भी आ गए और हंगामा करने लगें। पुलिस और क्षेत्र के कुछ संभ्रांत लोगों ने बीच बचाव किया और प्रेमिका ने सारी बातें पुलिस को बताई। कई घण्टे की मशक्कत के बाद पुलिस मामले को हल करने में कामयाब हो सकी। रात को प्रेमिका अपने परिजनों के साथ घर चली गई। फिर कुछ बारातियों को लेकर दूल्हा अपनी बारात लेकर रात में गया। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि संभ्रांत नागरिको के समझाने बुझाने के बाद प्रेमिका अपने घर जाने को तैयार हुई और अभी तक दूल्हे के खिलाफ किसी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है।
― Advertisement ―
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त
विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Jaunpur Dhara : प्रेमी की बारात निकलने से पहले आ धमकी प्रेमिका, जमकर हुआ हंगामा

Next article


