Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

Jaunpur News : एमएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 5 मार्च से, अधिसूचना जारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने एमएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का सेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 5 मार्च से प्रारंभ होंगी। परीक्षा का समय सुबह 10बजे से दोपहर 1बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनोद कुमार सिंह के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम की सभी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षाएं एडेड कॉलेज और राजकीय कॉलेजों में आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय ने सभी एमएड कॉलेजों को निर्देश जारी किए हैं कि परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न कराई जाएं। इसी सप्ताह सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्न पत्र पहुंचा दिए जाएंगे।

  • तमंचा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के उनि.रामनेवास अपने हमराहियों के साथ इटहवा रोड वहद ग्राम सिकरारा से राजन कुमार पुत्र राजकुमार निवासी देवीपुर को एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुध्द सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

  • अलग-अलग थाने से दो गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम ने वारण्टी रमेश कुमार पटेल पुत्र छोटेलाल पटेल निवासी चकाजयपालपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय चालान भेज दिया। इसी क्रम में सरायख्वाजा पुलिस टीम ने मुकदमें में वांछित अभियुक्त विशाल गौतम पुत्र विनोद गौतम निवासी भैसनी थाना को गिरफ्तार कर लिया।