Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरकरंट की चपेट में आने से किसान की मौत, गांव में शोक

करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, गांव में शोक

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के संदहा गांव में एक दर्दनाक हादसे में लगभग 50 वर्षीय किसान राज बहादुर यादव की करंट लगने से मौत हो गई।

किसान खेत में पशुओं के लिए उगाई गई बाजरे की चरी की सिंचाई कर रहे थे, तभी नीचे लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से लटकते तारों को ठीक कराने की मांग की है।

चूल्हे की चिंगारी से भीषण आग, घर और बाइक जलकर खाक

जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील के साहोपट्टी गांव में मंगलवार को चूल्हे की चिंगारी से एक घर में भीषण आग लग गई।

आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सामान, अनाज, कपड़े और एक स्प्लेंडर बाइक जलकर खाक हो गई।

ग्रामीणों ने बाल्टी और समरसेबल से पानी डालकर आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के घर बच गए। पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और प्रशासन से मदद की मांग की गई है।

दुष्कर्म, दहेज हत्या और अवैध शराब मामलों में कई गिरफ्तार

जौनपुर। जिले में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

केराकत थाना

दुष्कर्म और POCSO एक्ट मामले में आरोपी अनुभव सिंह को गिरफ्तार किया गया।

पवारा थाना

दहेज हत्या मामले में पति सूरज कुमार और उसकी मां शीला देवी को गिरफ्तार किया गया।

जलालपुर थाना

अवैध शराब तस्करी में चार लोगों को गिरफ्तार कर 83 टेट्रा पैक शराब बरामद की गई।