― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Badlapur Festival : बदलापुर महोत्सव स्थल का विधायक और क्षेत्राधिकारी ने...

Jaunpur Badlapur Festival : बदलापुर महोत्सव स्थल का विधायक और क्षेत्राधिकारी ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर में स्थित सल्तनत बहादुर इण्टर कॉलेज में आगामी सात और आठ दिसम्बर को आयोजित बदलापुर महोत्सव कार्यक्रम स्थल का विधायक रमेश चंद्र मिश्रा, क्षेत्राधिकारी बदलापुर प्रतिमा वर्मा, प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद मिश्रा ने निरीक्षण किया। इसके अलावा विधायक ने बदलापुर महोत्सव समिति के सदस्यों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। विधायक ने बताया कि बदलापुर महोत्सव के प्रथम दिन सामूहिक विवाह के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित रहेंगे, साथ ही कैबिनेट मंत्री उर्जा और नगर विकास विभाग एके शर्मा सात दिसंबर को बदलापुर के पट्टीदयाल में स्थापित ट्रांसफार्मर वर्कशॉप का लोकार्पण और नगर पंचायत बदलापुर में हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के द्वारा आठ दिसंबर को सरोखनपुर में नवनिर्मित रोडवेज बस डिपो का लोकार्पण करेंगे। बदलापुर महोत्सव में विभिन्न प्रदेशों के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, भोजपुरी के मशहूर कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

Share Now...