Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeव्यापारनौकरियाँITBP में रोजगार पाने का बढ़िया मौका

ITBP में रोजगार पाने का बढ़िया मौका

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में रोजगार पाने का बढ़िया मौका सामने आया है. यहां कांस्टेबल के पद पर बंपर भर्तियां निकली हैं. वे कैंडिडेट्स जो इन भर्तियों के लिए आवेदन करने के योग्य हों वे रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद अप्लाई कर सकते हैं. अभी इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. आवेदन शुरू होंगे 23 नवंबर 2022 से और इनके लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट है 22 दिसंबर 2022. अंतिम तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें.

ऑनलाइन करना है अप्लाई

इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स के कांस्टेबल पद पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. इसके लिए आपको आईटीबीपी की इस ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – recruitment.itbpolice.nic.in इन वैकेंसी के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. किसी और माध्यम से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे.

वैकेंसी विवरण

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 287 पद भरे जाएंगे, जिनका विवरण इस प्रकार है.

  • कुल पद – 287
  • कांस्टेबल टेलर – 18 पद
  • कांस्टेबल गार्डनर – 16 पद
  • कांस्टेबल कॉबलर – 31 पद
  • कांस्टेबल सफाई कर्मचारी – 78 पद
  • कांस्टेबल वॉशरमैन – 89 पद
  • कांस्टेबल बार्बर – 55 पद

शैक्षिक योग्यता क्या है

कांस्टेबल टेलर, गार्डनर और कॉबलर पद के लिए वे कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास की हो. साथ ही जिनके पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा भी हो. इसी प्रकार कांस्टेबल सफाई कर्मचारी, वॉशरमैन और बार्बर पद के लिए केवल दसवीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं.

क्या है एज लिमिट

इन भर्तियों के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा पद के अनुसार अलग है. जैसे कांस्टेबल, टेलर, गार्डनर और कॉबलर पद के लिए आयु सीमा 18 से 23 साल तय की गई है. वहीं कांस्टेबल, सफाई कर्मचारी और बार्बर पद के लिए आयु सीमा 18 से 25 साल रखी गई है.

कितना है आवेदन शुल्क

आईटीबीपी की इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने के लिए यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एससटी, फीमेल और एक्स सर्विसमैन को आवेदन शुल्क नहीं देना है. डिटेल्स जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.