Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनIndia's flag is flying high abroad : भूमि पेडनेकर विदेश में जाकर...

India’s flag is flying high abroad : भूमि पेडनेकर विदेश में जाकर लहरा रही भारत का परचम

भूमि पेडनेकर न केवल अपनी फिल्मों के लिए बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने बढ़ते प्रभाव के लिए भी सुर्खियां बटोर रही हैं। लगातार दो फेमस इंटरनेशनल प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाली भूमि ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के यंग ग्लोबल लीडर्स समिट के लिए सिंगापुर जाने से पहले लंदन में दिवाली मनाई, जहां उन्होंने ग्लोबल चेंजमेकर्स के एक ग्रुप के बीच भारत का प्रतिनिधित्व किया। लंदन में दिवाली के जश्न में वह भारतीय प्रवासियों से जुड़ीं और ग्लोबल व्यूवर्ज के साथ कल्चरल रूट्स को शेयर किया। इसके तुरंत बाद, उन्होंने सिंगापुर में वाईजीएल शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया, जिसमें दुनिया भर के प्रमुख नेताओं के साथ स्थिरता, महिला सशक्तिकरण और ग्लोबल प्रगति पर चर्चा की गई। ऐसा पहली बार नहीं है जब भूमि ने अपनी फिल्मों के अलावा देश की भलाई के लिए काम किया हो। एक्ट्रेस एक क्लाइमेट वॉरियर हैं और लोगों के बीच जलवायु परिवर्तन को लेकर जागरुकता फैलाती हैं। हार्टलैंड सिनेमा की रानी के रूप में, भूमि पेडनेकर अब फिल्मों से परे अपनी पहुंच का विस्तार कर रही हैं, और भारत के लिए एक ग्लोबल राजदूत के रूप में खड़ी हैं। इन फेमस इंटरनेशनल मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जो उन्हें एक ग्लोबल स्टार बनाता है।

Share Now...