― Advertisement ―

spot_img
HomeखेलIND vs AUS: अहमदाबाद टेस्ट में इस 'विराट रिकॉर्ड' की दहलीज पर...

IND vs AUS: अहमदाबाद टेस्ट में इस ‘विराट रिकॉर्ड’ की दहलीज पर पहुंचे अश्विन

IND vs AUS, 2023: टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में एक ‘विराट रिकॉर्ड’ के करीब पहुंच गए हैं. इस रिकॉर्ड को हासिल करते ही रविचंद्रन अश्विन का नाम भारतीय क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो जाएगा. टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में एक ‘विराट रिकॉर्ड’ के करीब पहुंच गए हैं. इस रिकॉर्ड को हासिल करते ही रविचंद्रन अश्विन का नाम भारतीय क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो जाएगा. दरअसल, रविचंद्रन अश्विन अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड को आउट कर अब एक खास रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं. रविचंद्रन अश्विन अहमदाबाद टेस्ट मैच में 4 विकेट और ले लेते हैं तो वह भारत में खेलते हुए सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने के मामले में अनिल कुंबले का महारिकॉर्ड तोड़ देंगे. रविचंद्रन अश्विन अभी तक भारत में खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में कुल 25 बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं. अश्विन इस मामले में अभी तक अनिल कुंबले की बराबरी पर हैं. अनिल कुंबले ने भी भारत में खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में कुल 25 बार 5 विकेट हॉल लिए थे. रविचंद्रन अश्विन अहमदाबाद टेस्ट मैच में 4 विकेट और ले लेते हैं तो वह इतिहास रच देंगे. ऐसा करते ही अश्विन भारत की धरती पर सबसे ज्यादा 26 बार पांच विकेट लेने वाले इतिहास के पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे. रविचंद्रन अश्विन ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 468 विकेट लिए हैं. रविचंद्रन अश्विन 113 वनडे में 151 जबकि 65 टी20 में 72 और आईपीएल के 184 मैचों में 157 विकेट ले चुके हैं.

1. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) – 45 बार 5 विकेट हॉल हासिल किए

2. रंगना हेराथ (श्रीलंका)  – 26 बार 5 विकेट हॉल हासिल किए

3. अनिल कुंबले (भारत) – 25 बार 5 विकेट हॉल हासिल किए

4. रविचंद्रन अश्विन (भारत) – 25 बार 5 विकेट हॉल हासिल किए

5. जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) – 24 बार 5 विकेट हॉल हासिल किए 

इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन 4 विकेट लेते ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 112 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से अभी सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले के नाम है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने 111 टेस्ट विकेट हासिल किए हैं. रविचंद्रन अश्विन चौथे टेस्ट मैच में 4 विकेट हासिल करते ही अनिल कुंबले के इस महारिकॉर्ड को तोड़ देंगे.

1. अनिल कुंबले – 111 टेस्ट विकेट

2. रविचंद्रन अश्विन – 108 टेस्ट विकेट

3. हरभजन सिंह – 95 टेस्ट विकेट

2. शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) – 708 टेस्ट विकेट

3. जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) – 685 टेस्ट विकेट

4. अनिल कुंबले (भारत) – 619 टेस्ट विकेट

5. स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) – 576 टेस्ट विकेट

6. ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया) – 563 टेस्ट विकेट

7. कोर्टनी वॉल्श (वेस्टइंडीज) – 519 टेस्ट विकेट

8. नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) – 479 टेस्ट विकेट

9. रविचंद्रन अश्विन (भारत) – 468 टेस्ट विकेट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

Share Now...