Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeव्यापारटेकनॉलॉजीHow to use Paytm UPI Lite : बार बार पेमेंट करते वक्त...

How to use Paytm UPI Lite : बार बार पेमेंट करते वक्त पिन डालने की नहीं होगी जरूरत

How to use Paytm UPI Lite: पेटीएम पेमेंट बैंक ने यूपीआई लाइट फीचर को यूजर्स के लिए लाइव कर दिया है. इस फीचर के आने के बाद अब आपको कम रुपयों की पेमेंट्स के लिए बार बार पेमेंट करते वक्त पिन डालने की जरूरत नहीं होगी. आप 200 रुपये तक की ट्रांजैक्शन बिना पिन डाले इस फीचर के जरिए कर सकते हैं. खैर फीचर तो आ गया लेकिन अब इसका इस्तेमाल कैसे करना है और कैसे इस ऑप्शन को ऑन करना है आज वो जानिए. बता दें, पेटीएम पेमेंट बैंक पहला ऐसा प्राइवेट बैंक है जो ये सुविधा लोगों को दे रहा है. मोबाइल फोन में पेटीएम ऐप को खोलें. अब टॉप लेफ्ट में दिख रहे 3 डॉट पर क्लिक करें. यहां आपकी प्रोफाइल खुल जाएगी. अब स्क्रॉल करें और यूपीआई एंड पेमेंट सेटिंग पर क्लिक करें. यहां आपको यूपीआई लाइट का ऑप्शन दिखेगा. इस ऑप्शन को चूज कर लें. अब यूपीआई लाइट के लिए बैंक अकाउंट (जो एलिजिबल होगा) को चुने. फिर आपको पेटीएम यूपीआई लाइट में पैसे ऐड करने होंगे. अब एमपिन डालें और यूपीआई लाइट अकाउंट को वैलिडेट कर दें.  जब आपका अकाउंट वैलिडेट हो जाएगा तो अगली बार पेमेंट करते वक्त आप इस ऑप्शन को चुनते ही बिना पिन डाले पेमेंट कर पाएंगे. पेटीएम यूपीआई लाइट फीचर के जरिए आप मैक्सिमम 200 रुपये तक की ट्रांजैक्शन एक बार में कर सकते हैं और दिन भर में 4,000 रुपये पेटीएम यूपीआई लाइट वॉलेट में ऐड कर सकते हैं. बता दें, यूपीआई लाइट के जरिए आप ऑफलाइन मोड में भी 200 रुपये तक की पेमेंट कर सकते हैं. यूपीआई लाइट को नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने डिजाइन किया है जिसे आरबीआई ने पिछले साल लांच किया था. पेटीएम यूपीआई के जरिए आप एक दिन में 1 लाख रुपये तक ट्रांसफर कर सकते हैं. या तो आप एक बार में इतने रुपये ट्रांसफर कर सकते हैं या फिर अलग-अलग टुकड़ों में एक लाख की पेमेंट कर सकते हैं.