― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरGardan par chaku rakh 4.5lakh ki loot : बच्चे के गर्दन पर...

Gardan par chaku rakh 4.5lakh ki loot : बच्चे के गर्दन पर चाकू रख कर साढे चार लाख की लूट

  • सोने-चांदी के जेवर के साथ 15 हजार नगर लूटा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के कबुलपुर गांव में मंगलवार की रात बदमाशों ने घर में घुसकर साढ़े चार लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और 15 हजार रुपए नगद लूट लिया। लुटेरों ने 4 वर्षीय बच्चे के गर्दन पर चाकू रखकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, घटना की शिकार महिला तनवीर अपने पति इमरान के साथ दूसरे तल पर अपने बच्चों के साथ सोई हुई थीं। रात करीब 12बजे, जब कूलर के पास की जगह से लुटेरे कमरे में घुसे, तो उनकी नींद खुल गई। बदमाशों ने तनवीर के 12वर्षीय बेटे अयान के गर्दन पर चाकू रखते हुए आलमारी की चाबी मांग ली। लुटेरों ने उसके बाद दोनों के लॉकर तोड़कर वहां रखे 15हजार रुपये नकद और एक सोने का हार, दो कंगन, दो कान के झुमके, और नाक की कील लूट ली। जब लुटेरे जाने लगे, तो उन्होंने सीढ़ी के दरवाजे का ताला बंद कर दिया और तनवीर को धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद, घबराई तनवीर ने शोर मचाया, जिससे गांव के लोग इकट्ठा हुए। लोग ताला तोड़कर ऊपर पहुंचे और वहां का दृश्य देखकर दंग रह गए। पीड़िता का पति सउदी अरब में काम करता है, और सुबह ग्राम प्रधान मुजम्मिल ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। हल्का इंचार्ज मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। थानाप्रभारी घनानंद त्रिपाठी ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

Share Now...