हत्या में प्रयुक्त लोहे की राड, पंच, लाठी व तमंचा कारतूस बरामदजौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सराय त्रिलोकी मोड़ के पास गुरुवार को कार सवार बदमाशों ने उदपुर घाटमपुर गांव निवासी 27वर्षीय हर्षित सिंह उर्फ साहिल सिंह पुत्र अवनीश सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दिया। पुलिस ने मृतक युवक की मां योगिता सिंह की तहरीर पर 11लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद मिश्रा ने रविवार को बताया कि साहिल हत्याकांड में वांछित अभियुक्त विशाल सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी भलुवाही थाना बदलापुर, राजेश सिंह उर्फ राजू पुत्र बंगबहादुर सिंह निवासी ग्राम भलुवाही, नितेश सिंह उर्फ भोलू पुत्र कृपाशंकर सिंह निवासी बेदौली थाना तेजीबाजार, शुभम शुक्ला उर्फ मालर पुत्र राकेश शुक्ला निवासी भलुवाही थाना बदलापुर को बबुरा मोड़ अण्डरपास तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से आलाकत्ल एक अदद राड लोहे की व एक अदद लाठी, एक अदद लोहे का पंच व एक अदद नाजायज देशी तमन्चा व जिन्दा कारतूस व पांच मोबाईल व 1530रुपये बरामद हुआ। अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय के प्रेषित किया गया।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
four accused arrested : साहिल हत्याकांड से सम्बंधित चार अभियुक्त गिरफ्तार



