― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरlaunch of projects : उर्जा मंत्री ने किया विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण

launch of projects : उर्जा मंत्री ने किया विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। रविवार को ऊर्जामन्त्री एके.शर्मा ने मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद द्वारा कराए गए लगभग चार करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के दिशा निर्देश एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की समस्त नगर पालिकाओं में विकास कार्यों को गति मिली है। नगर की मूलभूत समस्याओं में सड़क, पेयजल, जल निकासी एवं शहरी स्तर की विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराने पर सरकार का विशेष जोर है। उन्होंने कहा कि जब नगर पालिकाओं का विकास होगा तो निश्चित ही नगरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का पलायन रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों की क्षेत्रीय जनता द्वारा मिली शिकायतों पर फटकार लगाते हुए कहा कि आप लोग अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं अन्यथा आपके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पहुंचने के जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा सतिह तमाम जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके पूर्व कैबिनेट मन्त्री एके शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उन्होने नगर पालिका की विकास योजना का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके पश्चात नगर के गुरुकुल पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं स्वच्छता से सम्बन्धित एक लघु एकांकी प्रस्तुत की गई। जिसे मन्त्री एवं जिले के उपस्थित सभी अधिकारियों द्वारा विशेष रूप से सराहा गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक आरके पटेल, जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साई सीलम तेजा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ समेत जिले के समस्त वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Share Now...