शाहरुख खान का स्टारडम उन्हें दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय अभिनेता में से एक बनाता है। लेकिन शाहरुख खान के लिए इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था। शाहरुख ने दुबई एक्जीबिशन सेंटर, एक्सपो सिटी के ग्लोबल ट्रांसपोर्ट समिट में स्टारडम से लेकर बिजनेस तक के विषयों पर बात की। साथ ही उन्होंने अपनी उन फिल्मों के बारे में भी बात की जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रहीं। दुबई एक्जीबिशन सेंटर, एक्सपो सिटी के ग्लोबल ट्रांसपोर्ट समिट में शामिल हुए शाहरुख खान ने अपने स्टारडम और करियर में आए फेलियर को लेकर बताया कि, जब उनकी फिल्में नहीं चल रही थीं तो उन्होंने इससे कैसे डील किया, साथ ही किंग खान ने बताया कि उस वक्त वह बाथरूम में जाकर रोते थे। शाहरुख खान ने लोगों से विफलताओं पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय आत्म-चिंतन करने का आग्रह किया और कहा, ‘जब आप असफल होते हैं, तो आपको यह नहीं मानना चाहिए कि आपका प्रोडक्ट या काम ही गलत है। हो सकता है कि आपने उस ईकोसिस्टम को गलत समझा हो जिसमें आप काम कर रहे थे। आपको यह समझना होगा कि लोग कैसे प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यदि मैं जिन लोगों के लिए काम कर रहा हूं वह उसे पसंद ही नहीं कर रहे तो तो मेरा काम चाहे कितना भी अच्छा हो उसका कोई फायदा नहीं। आपको यह विश्वास्ा करना होगा कि दुनिया आपके खिलाफ नहीं है। यदि आपकी फिल्म वैसी नहीं बनती जैसा आपने सोचा था, तो इसमें न तो आपकी गलती है और न ही कहानी की। इसके अलावा शाहरुख ने यह भी बताया कि, एक्टर बनने से पहले उनकी क्या करियर प्लानिंग थी। इस दौरान शाहरुख खान ने उस पल का खुलासा किया, जब उनके करियर में एक अहम पड़ाव आया। शाहरुख खान ने कहा, ‘एक दिन, मैं अपने स्कूटर से घर जा रहा था और दो महिलाओं के पास रुका। उन्होंने मुझे देखा और चिल्लाने लगीं। उनकी खुशी देखकर, मैंने खुद से कहा, ‘मुझे यही करना है। शाहरुख खान ने अपनी सुपरस्टार वाली इमेज को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि इस छवि को बनाने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने कहा, ‘मैं इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट हूं कि मैं अपनी छवि के लिए कड़ी मेहनत करता हूं, और मैं शाहरुख खान की छवि के लिए काम करता हूं।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
Flop movies को लेकर अक्सर Bathroom में रोते थे shahrukh khan?



