― Advertisement ―

spot_img

पोषण पखवाड़ा के तहत निकली जागरूकता रैली, स्वच्छता व पोषण का दिया संदेश

जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के इमामपुर गांव में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत संचालित पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र से जागरूकता...
Homeअपना जौनपुरFirst fog of Winter : जौनपुर में दिखा ठण्ड का पहला कोहरा,...

First fog of Winter : जौनपुर में दिखा ठण्ड का पहला कोहरा, धीमी हुई वाहनों की रफ्तार

  • कोहरे ने कराया सर्दी माह के शुरूआत का एहसास

जौनपुर धारा, जौनपुर। नवम्बर माह के शुरूआत से ठण्ड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। हल्की ठण्ड से शुरू हुआ महिना अब अपना असली रूप अख्तियार करने लगा था, लेकिन रविवार सुबह की 4 बजे से ही अचानक घने कोहरे ने डेरा डाल लिया है, जिससे विजिबिलिटी धीरे-धीरे कम होती जा रही है। लोग लाइटों का सहारा लेकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे हैं। सोमवार सुबह तापमान 21 डिग्री सेल्सियस नापा गया। घने कोहरे के चलते बड़े वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है, और सड़कों पर धीमी गति से चलते वाहन नजर आ रहे हैं। जनपद में आज सर्दियों का पहला कोहरा देखने को मिला है, जिसे स्थानीय लोग सर्दियों के स्वागत के रूप में देख रहे हैं। वहीं सुबह के समय मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों को  घने कोहरे का सामना करना पड़ा। सड़कों पर आवाजाही धीमी रही, खासकर राष्ट्रीय और राज्य मार्गों रफ्तार में गिरावट आई है। कोहरे के साथ-साथ ठंड भी बढ़ रही है।

Share Now...