जौनपुर धारा, जौनपुर। ओम श्री संगठन द्वारा एक होटल सभागृह में आयोजित भारत के समग्र उत्थान में एकता की महत्ता विषय पर आयोजित मनोमंथन में बोलते हुए कार्यक्रम के संयोजक तथा पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे ने कहा कि राजनीतिक कारणों के चलते जिस तरह से लोगों में बिखराव देखने को मिल रहा है। सामाजिक एकता और राष्ट्रीयता को गंभीर खतरा पैदा हो गया है, पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे ने कहा कि ‘मानवता से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। सबसे पहले हमें इंसान बनने की आवश्यकता है। राजनीतिक कारणों से समाज में बढ़ते बिखराव को देखते हुए सामाजिक एकता और राष्ट्रीयता को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी रामकृष्ण तिवारी ने की, जबकि सम्मानित अतिथियों में पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव, वशिष्ठ नारायण सिंह, डॉ.अशोक मिश्र, डॉ.मलय तिवारी, डॉ.मनोज मिश्र और वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे समेत कई प्रमुख व्यक्तित्व शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार सभाजीत दुबे प्रखर ने किया। कार्यक्रम में समाजसेवी वृंदावन पाठक, उद्योगपति एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव, एडवोकेट गौरीशंकर मिश्र समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार साझा किए। इस कार्यक्रम ने एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिससे सभी ने एकजुट होकर एक स्वस्थ और समृद्ध समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : सामाजिक एकता व राष्ट्रीयता में खतरा पैदा कर रहा बिखराव : बाबा दूबे


