Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरdev diwali in jaunpur : देव दीपावली पर दीपों की लौ से...

dev diwali in jaunpur : देव दीपावली पर दीपों की लौ से जगमगा उठे मंदिर

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर में शुक्रवार को विभिन्न स्थानों व मंदिरों में देव दीपावली बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। हजारों दीपों की लौ से मंदिर तालाब एवं नगर बहुत ही भव्य लग रहा था। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर बहोरीकपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बहुत से बच्चों ने प्रतिभाग किया। बताते चलें कि मुंगराबादशाहपुर में देव दीपावली के पावन पर्व पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गायत्री शक्तिपीठ स्टेशन रोड, मां कालीजी शक्तिपीठ मोहल्ला साहबगंज, शिव मंदिर पुरानी सब्जी मंडी, राम बाग मंदिर, लक्ष्मण बाग मंदिर गुड़हाई, मनोकामना सिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर बहोरीकपुर सहित अन्य मंदिर में हजारों दीपों से मंदिर परिसर जगमग हो गया और बहुत ही खूबसूरत नजर आने लगा। शिव मंदिर पुरानी सब्जी मंडी में 1001 दीप जलाए गए। जिसकी शोभा देखते ही बन रही थी ऐसा भव्य नजारा देखकर हर कोई सेल्फी लेते हुए नजर आया। मंदिर परिसर में शाम से ही बच्चे सजाने संवारने में लगे हुए थे। वहीं दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें एक से बढ़कर एक कलाकृतियां बच्चों द्वारा बनाई गई थी। इससे पूर्व भगवान हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया और विभिन्न प्रकार के भोग लगाए गए। जहां इसके बाद 101 दीपों से हनुमान जी की आरती उतारी गई। वहीं 5100दीपों की लौ से मंदिर परिसर भव्य एवं दिव्य दिखाई देने लगा। जिसकी अनुपम छटा देखते ही बन रही थी। तत्पश्चात रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम सलोनी मोदनवाल, द्वितीया माही त्रिपाठी, तृतीया अनुष्का जयसवाल को मंदिर परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। जिसमें मुन्ना महारा, अनुराग उमरवैश्य, पुजारी दुर्गेश तिवारी, आशुतोष त्रिपाठी, कुलदीप गुप्ता, शुभम मोदनवाल, प्रियांशु जयसवाल अयोध्या तिवारी, आशुतोष पांडेय, करन सोनी, प्रियांशु मोदनवाल, कृष्णा उमरवैश्य आदि की देख-रेख में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Share Now...