जौनपुर धारा, जौनपुर। मच्छरजनित बीमारी डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को जिले में चार नए मरीज मिले, जिनका इलाज जारी है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में डेंगू का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण हालात काबू में नहीं आ रहे। शहर के सिपाह, चौकियां, चाचकपुर, लाइन बाजार और पुरानी बाजार इलाके डेंगू से सबसे अधिक प्रभावित हैं। इन पांच मोहल्लों में कुल 79 मरीज मिल चुके हैं। सिपाह में 22, चौकियां में 20, चाचकपुर और लाइन बाजार में 12-12, और पुरानी बाजार में 13 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। ग्रामीण इलाकों में भी डेंगू तेजी से फैल रहा है। जिले के आठ ब्लॉकों में डेंगू के सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। इनमें करंजाकला सबसे प्रभावित है, जहां 74मरीज सामने आए हैं। अन्य ब्लॉकों में बदलापुर (29), खुटहन(24), धर्मापुर(23), सिरकोनी(24), बक्शा(14), सोंधी(12), और मुंगराबादशाहपुर (12) मरीज दर्ज किए गए हैं। विभागीय आकड़ों की बात की जाय तो अब तक 508 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 72 मरीज अभी भी अलग-अलग स्थानों पर इलाज करा रहे हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों के बावजूद प्रभावित इलाकों में दवा या एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं हो रहा है।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
dengue outbreak : प्रशासन की लापरवाही से लगातार बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप



