जौनपुर धारा, केराकत। जिले में जहाँ डेंगू मरीजों की संख्या में तेजी आ गयी है, वहीं केराकत नगर पंचायत के मुहल्ला नरहन द्वितीय में पत्रकार रामशरण यादव के बड़े पौत्र चन्द्र ओम 10वर्ष जांच में डेंगू पॉजिटिव पाए जाने से नगर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शासन द्वारा डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जहां पूरे प्रदेश में सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया गया है। वहीं केराकत नगर पंचायत द्वारा नियमित सफ़ाई के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव व फागिंग का ना होना डेंगू को बढ़ावा देना ही होगा। जनहीत में वर्तमान में कार्य ना होना नगर पंचायत को सवालों के कटघरे में खड़ा करता है। जबकी मौसम के बदलते सरकार ने कमर कश ली है, मौसम बदलने के साथ बुखार शर्दी जुकाम जैसी बीमारियां हार घर में दश्तक देनी सुरु कर दी है। नगरपंचायत केराकत के अधिशासी अधिकारी की खामोशी से नगर वासियों में भय का माहौल बना हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केराकत की टीम को जैसे ही पता चला टीम मौके पर पत्रकार यादव के घर पहुँच जांच पड़ताल करने के बाद एहतियात बरतने व सामयिक उपचार का निर्देश दिया।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
dengue knocked : केराकत में पुनः डेंगू ने दी दस्तक, नगर पंचायत मौन



