जौनपुर धारा, जौनपुर। सामोपुर गांव के युवाओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर खेल के मैदान को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की गुहार लगाई। युवाओं का कहना है कि सरकारी जमीन पर कब्जा होने के कारण वे पिछले पांच वर्षों से खेलकूद से वंचित हैं। युवाओं ने बताया कि यह मैदान सरकारी बंजर भूमि है, जिसे खेलकूद के लिए इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन गांव के यदुनाथ चौहान ने इस पर कब्जा कर लिया है। यदि कोई युवा खेल के उद्देश्य से वहां जाता है, तो वह गाली-गलौज करता है और धमकाता है। युवाओं ने कहा कि इस मैदान पर आसपास के गांवों के बच्चे अपनी खेल प्रतिभा को निखारने आते थे। लेकिन अब यह मैदान अतिक्रमण के कारण वीरान हो गया है। दर्जनों युवकों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मांग की है कि कब्जा हटाकर मैदान को पहले की तरह खेलकूद के लिए उपलब्ध कराया जाए।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
Complaint to DM : खेल मैदान को कब्जे से मुक्त कराने की डीएम से हुई शिकायत

Previous article


