Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

HomeमनोरंजनChhava Film को लेकर 100 crores के मानहानि की धमकी से डरे...

Chhava Film को लेकर 100 crores के मानहानि की धमकी से डरे director

विक्की कौशल स्टारर छावा बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के महज 10 दिनों में ही देशभर में 326 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है. छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म को विशेष रूप से महाराष्ट्र में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने इसकी सराहना की है। हालांकि, इसी बीच फिल्म को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म में दिखाया गया है, कि गणोजी और कान्होजी शिर्के ने छत्रपति संभाजी महाराज के साथ विश्वासघात किया, जिससे वे मुगल सम्राट औरंगजेब के हाथों पकड़े गए। इस पर शिर्के परिवार के वंशजों ने कड़ा ऐतराज जताया है, और फिल्म के मेकर्स के खिलाफ 100करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी है। शिर्के परिवार के वंशज लक्ष्मीकांत राजे शिर्के ने इस संबंध में निर्देशक लक्ष्मण उतेकर को कानूनी नोटिस भेजा है, और मानहानि का केस दर्ज कराने की चेतावनी दी है। इस विवाद के बाद, फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने वंशजों में से भूषण शिर्के से संपर्क किया और अनजाने में उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लक्ष्मण उतेकर ने अपनी सफाई में कहा कि फिल्म में गणोजी और कान्होजी के अंतिम नाम या उनके गांव का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। उन्होंने भूषण शिर्के से बातचीत के दौरान कहा, हमारा मकसद किसी भी परिवार की भावनाओं को आहत करना नहीं था। हमने केवल गणोजी और कान्होजी के नाम का उल्लेख किया है, उनके उपनाम या गांव का खुलासा नहीं किया। यदि फिर भी फिल्म से किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं ईमानदारी से माफी मांगता हूं। छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी महारानी येसूबाई के भाई गणोजी और कान्होजी शिर्के थे, गणोजी, संभाजी महाराज के बहनोई भी थे, क्योंकि उनकी बहन राजकुंवरबाई साहेब की शादी गणोजी शिर्के से हुई थी। उनके पिता पिलाजी शिर्के, मुगलों के सरदार थे, और दाभोल क्षेत्र पर शासन करते थे।