जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर क्षेत्र के मुंगराबादशाहपुर चौराहे के पास एक निजी चिकित्सालय में भर्ती महिला की ईलाज के दौरान मौत हो जाने पर परिजनो ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पंवारा थाना क्षेत्र के सरायबीका गांव निवासी भुवाल गौतम की पत्नी गीता देवी 40वर्ष की तबीयत खराब होने पर ईलाज के लिए केवला विश्वकर्मा पालीक्लीनिक में भर्ती कराया गया था। तीन दिन से उसका उपचार इसी अस्पताल में चल रहा था। शनिवार रात्रि लगभग नौ बजे उसकी तबियत और बिगड़ गई और रात 11बजे गीता देवी की मौत हो गई। मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दिया। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी समझाने बुझाने के बाद परिजनों ने हंगामा करना बंद कर वहीं चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही को लेकर बाहर बैठ गए हैं। कोतवाली पुलिस ने मृतक महिला की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह बताया मृत महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
― Advertisement ―
डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण
युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
charge of negligence : चिकित्सक पर लगा लापरवाही का आरोप, महिला की मौत



