Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeमनोरंजन'Border-2' के सेट से वायरल हुई Varun Dhawan और sunny deol की...

‘Border-2’ के सेट से वायरल हुई Varun Dhawan और sunny deol की तस्वीर

बॉलीवुड की कई फिल्मों को इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिला है कि मेकर्स ने उनके सीक्वल को बनाया है। अब ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ चर्चा में है। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ साल 2026 की जनवरी में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसी बीच इस फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, टी-सीरीज ने एक तस्वीर शेयर कर फिल्म की शूटिंग के बारे में अपडेट दिया है। वहीं, फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के एक्टर वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपन को-स्टार सनी देओल के साथ की एक तस्वीर शेयर कर फैंस को एक्साइटेड कर दिया है।

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को प्रोड्यूस करने वाली कंपनी टी-सीरीज ने एक फोटो शेयर की है। इसमें वरुण धवन और सनी देओल के फिल्म की टीम नजर आ रही है। इसके साथ अपडेट दिया गया है कि फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग झांसी की छावनी में हो रही है। वहीं, वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सनी देओल के साथ एक मिलिट्री टैंकर पर बैठे नजर आ रहे हैं।

फिल्म बॉर्डर 2में नजर आएंगे ये स्टार्स अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल और वरुण धवन के अलावा दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ साल 2026 के रिपब्लिक-डे यानी 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बताते चलें कि फिल्म ‘बॉर्डर 2’ साल 1997 में जेपी दत्ता के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है।

Share Now...