जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बालेमऊ गांव में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बीती रात सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के परसनी कुत्तुपुर गांव के पास हुआ। बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्रिंस कुमार (22) को मृत घोषित कर दिया, जबकि मल्लू यादव (25) का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड लीलहा नहर पुल के पास एक और सड़क हादसा हुआ। आजमगढ़ से जौनपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में जमुआई गांव निवासी कमलेश कुमार (27) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रितेश कुमार (23) घायल हो गया। कार चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है। चौकी इंचार्ज रवि कुमार ने बताया कि घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने कहा कि कार को जब्त कर लिया गया है, और विधिक कार्यवाही की जा रही है। बताया गया कि बालेमऊ गांव निवासी प्रिंस कुमार और मल्लू यादव एक ही बाइक पर सवार होकर देर रात घर लौट रहे थे। परसनी कुत्तुपुर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे से टकरा गई। इस टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलवाकर दोनों को अस्पताल भेजवाया। परंतु अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रिंस कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि मल्लू का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Bike pole se takarai : तेज रफ्तार बाइक खम्भे से टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर


