Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरSuspicion of Murder : खेत में मिला महिला का शव, हत्या की...

Suspicion of Murder : खेत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के खतिरहा गांव में एक 30वर्षीय महिला का शव खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान ममता पत्नी अवधेश उर्फ़ बबलू हरिजन के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने सुबह शव को खेत में देखा। परिवारवालों को सूचना मिलने पर उन्होंने डायल 112पर कॉल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष राजीव मल्ल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए। मृतका के दो बच्चे हैं, बड़ा बेटा पवन (12) और बेटी शीतल (9) है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के भाई छोटे लाल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा ‘निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। छोटे लाल ने कहा ‘मेरी बहन को हत्या कर खेत में फेंक दिया गया है। हमें सुबह ही इसकी सूचना मिली, फिर हम भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को उचित कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र दे दिया।