― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनBig Boss शो में नहीं चला Nayara का जादू

Big Boss शो में नहीं चला Nayara का जादू

सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 की मेम्बर नायरा बनर्जी 300 से 400 जोड़ी कपड़े लेकर शो में पहुंची थी। हालांकि वह अपना जादू शो में चला नहीं पाई और एविक्ट हो गई। अब हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि क्यों उनको शो में लड़कों के साथ बेड शेयर करने में दिक्कत थी। दरअसल हाल ही में नायरा बनर्जी को पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में देखा गया था। जहां पर उन्होंने बिग बॉस 18 को लेकर काफी सारी बातें की।पारस छाबड़ा ने इस पर बात करते हुए कहा कि पता नहीं आप लोगों के साथ में ऐसा क्यों था? बिग बॉस-13 के टाइम पर मैं दो लड़कियों के साथ बेड शेयर करके सोया था। हमारे समय पर लड़के हमेशा लड़कियों के साथ ही सोते थे। तब कोई भी अकेला नहीं सोया और पता नहीं आप लोग कैसे हो। नायरा बनर्जी ने इस पर बात करते हुए कहा कि ‘पता नहीं, सभी लड़कों की जिंदगी में लड़कियां है। तो वह लोग भी हमारे साथ में सोना नहीं चाहते थे। बात यह भी है कि लड़कियां सेफ रहकर सोना चाहती थी और अपनी प्राइवेसी चाहती थी। वह ब्रा उतारकर सोती हैं और इसीलिए उनको लड़कों के साथ बेड शेयर करना पसंद नहीं है। इस पर पारस छाबड़ा ने कहा कि इससे कोई भी ऐसा फर्क नहीं पड़ता है। लड़की भी अक्सर अंडर गारमेंट के बिना ही सोते हैं और इससे ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है। बता दे कि पारस छाबड़ा को बिग बॉस 13 के दौरान देखा गया था। इतना ही नहीं इस सीजन को जबरदस्त टीआरपी भी मिली थी और इसका अभी तक रिकॉर्ड टूटा भी नहीं है।

Share Now...