जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के भन्नौर गांव में बीती रात एक बड़ा अजगर घर में चला आया जिसको देख घर के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहीं लोग असमंजश में पड़े थे कि आखिर इतना बड़ा जानवर आया कहा से! अजगर को देख हर कोई घबरा गया। भन्नौर गांव के गणेश विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रबंधक विनय कुमार सिंह के घर के बाउंड्री वाल पर यह लेटा हुआ था। रात लगभग 09:15बजे इस को घर के ही किसी सदस्य ने टॉर्च जला कर देखा तो वह अपने घर के अन्दर से और लोगो को बुलाया सब इस जानवर को देख अचंभित रह गए। जिसके बाद रेस्क्यू करने के लिए वनविभाग व 112 नम्बर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। रेस्क्यू टीम ने बताया कि इतना बड़ा अजगर को पकड़ने में कुल चार घंटे कड़ी मेहनत करनी पड़ी इसको पकड़ने के लिए वन विभाग के पास सेफ्टी ग्लैप्स, सेफ्टी सूज व सेफ्टी स्टीक के अलावा उन्हें लंबे बास के बेड़ा बना कर अजगर को बाउंड्री से उतारा गया। जैसे ही यह बड़ा अजगर जमीन पर गिरा वह इधर उधर भागता रहा। फिर इसे जुट के बोरे व मच्छर दानी के सहारे किसी तरह एक बड़े ड्रम में भरा गया है। वनविभाग के वनरक्षक रवि यादव ने बताया कि यह लगभग 80 किलोग्राम वजन का 14 फिट लंबा अजगर है। इसको पूरी सुरक्षा के साथ वनविभाग में रखा गया है। ऊपर अधिकारियों के संज्ञान में है, आदेश आते ही इसको सही जगह पर छोड़ दिया जाएगा। वनविभाग टीम में रवि यादव व सहयोगी धीरज यादव, बच्चू लाल गौतम रहे व गांव के लोगो की मदत से इसको काबू में लाया गया सब पसीने से लतफ़त हो गए थे।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Barsathi News : घर में निकला 80 किलो का अजगर, वन विभाग वालों ने पकड़ा

Previous article
Next article

