Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।

Jaunpur Fash News 30s

Khutahan News : शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले जाने के आरोप में तीन पर केस

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप के आधार पर पुलिस ने अपहर्ता के अलावा पड़ोस के दो और सहयोगियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दिया है।

गांव निवासी युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आजमगढ़ जिले के पवई थाना अन्तर्गत चकियां गांव निवासी गंगाराम पाण्डेय उर्फ मोनू का गांव में रिस्तेदारी है। जहां वह अक्सर आता रहता है। गत 15नवंबर को वह मेरी बेटी को शादी का झांसा देक्ष बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। उसे भगाने में गांव के दिनेश सिंह और राजदेव मिश्रा ने भी सहयोग किया है। आरोप के आधार पर पुलिस ने उक्त तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Jaunpur News : बेटी बहू के साथ मारपीट करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर निवासी एक महिला ने विपक्षी पर बेटी और बहू के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक सरोखनपुर कस्बा निवासी राजेश्वरी देवी पत्नी बेचनराम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि प्रार्थीनी की पुत्री सविता पुत्री बेचन राम, मनीषा व अनीषा पुत्री बेचनराम, प्रिती पत्नी सुरेन्द्र एवं प्रार्थीनी बहू के साथ मे बाजार से वापस घर आ रही थी। विपक्षीगण भारत पुत्र ररई व गोविन्द व विमल पुत्रगण भारत निवासी ग्राम सरोखनपुर हमारी बहू व पुत्री को गाली गलौज देते हुए मारने पिटने लगे। प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Jaunpur News : जमीनी विवाद को लेकर मारपीट व तोड़ फोड़ करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सांगोडीह गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने विपक्षी पर मारपीट और तोड़ फोड़ करने का आरोप लगाया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार सांगोडीह गांव निवासी अनुरुद्ध तिवारी पुत्र प्रभाकर तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि जमीनी विवाद को लेकर विपक्षी रवि विश्वकर्मा पुत्र सोभनाथ विश्वकर्मा निवासी बबुरा प्रार्थी से दुश्मनी रखते हैं। रवि ने ट्रैक्टर ट्राली से प्रार्थी की चक में मिट्टी डलवाना शुरू किये तो प्रार्थी के मना करने पर रवि अपने साथ चार साथियों के साथ गाली गलौज देते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया तथा घर में घुसकर प्रार्थी का रखा रहायसी सामान तोड़-फोड़ डालें। प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Juanpur News : पशुशाला से दो भैंस को पिकअप से उठा लेकर गए चोर

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करौंदी गांव में पशु शाला से रात में दो भैंस को पिकअप से चोर उठा गये। सुबह जब पशुपालक ने भैंस को चारा डालने के लिए गया तो पशू शाला से भैंस न होने पर उन्होंने इसकी सूचना सरायख्वाजा पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार करौंदी गांव निवासी पौहरीराम के घर के बगल पशु शाला से एक भैंस और पडीया रात को चोरों ने पिकअप पर लाद कर उठा ले गए सुबह पशुपालक भैंस को चारा डालने के लिए जब पशुशाला में गये तो वहां पर भैंस नदारत थी। उन्होंने देखकर अवाक रह गया। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी परिजनों ने काफी दूर तक खोजबीन की लेकिन कहीं भैंस का पता नहीं चल सका तो इसकी सूचना सरायख्वाजा पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर मौके पर जांच पड़ताल किया पशु चोरी की बढ़ती घटनाओं से पशुपालकों में भय व्याप्त है।