― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनBadshah ने चालान कटने की अफवाहों पर किया React

Badshah ने चालान कटने की अफवाहों पर किया React

फिल्म इंडस्ट्री के फेमस रैपर बादशाह अपने गानों और अंदाज से फैंस के होश उड़ा देते हैं। बीते दिन खबरें सामने आई थीं कि गुरुग्राम में उनके गाड़ियों के काफिले ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर दिया और इसकी वजह से उनका भारी-भरकम चालान कट गया है। दावा किया जा रहा था कि बादशाह के काफिले की गाड़ियां गलत साइड में चल रही थीं और रैपर जिस गाड़ी में बैठे थे, उसी का चालान काटा गया है। वहीं अब इन खबरों पर बादशाह ने रिएक्ट किया है। रैपर बादशाह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, उन्होंने कहा कि हम हमेशा जिम्मेदारी के साथ गाड़ी चलाते हैं। बादशाह ने कहा, ‘भाई थार तो है भी नहीं मेरे पास, ना मैं ड्राइव कर रहा था उस दिन। मैं व्हाइट वेलफायर में था और हम जिम्मेदारी के साथ चलाते हैं चाहे गाड़ियां हों या फिर गेम। ‘बादशाह के इस पोस्ट पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि बादशाह हाल ही में गुरुग्राम में सिंगर और रैपर करण औजला के एक कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे, जिसके बाद यह खबरें सामने आई हैं।

Share Now...
Previous article
Next article