― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनBaby john : वरूण धवन ने उधेड़ी गुंडों की बखिया

Baby john : वरूण धवन ने उधेड़ी गुंडों की बखिया

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। साल 2024 के दिसंबर में वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ रिलीज होने वाली है। फिल्म ‘बेबी जॉन’ का टीजर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ का टीजर सिनेमाघरों में इन दोनों फिल्मों के साथ दिखाया गया है। फिल्म ‘बेबी जॉन’ में वरुण धवन का एक्शन फैंस को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि ‘सिंघम अगेन’-‘भूल भुलैया 3’ संग ‘बेबी जॉन’ का टीजर अटैच किया गया है। अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ और कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ शुक्रार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। इन दोनों फिल्म के साथ वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ का टीजर अटैच किया गया है। सिनेमाघरों में फिल्म का टीजर देख लोग एक्साइटेड हो गए हैं। वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ के टीजर का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वह गुंडों की जमकर कुटाई करते नजर आ रहे हैं। फिल्म ‘बेबी जॉन’ के टीजर में सबसे दिलचस्प बात देखने को मिली कि वरुण धवन दो अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि कलीस के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘बेबी जॉन’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ‘बेबी जॉन’ में वरुण धवन के साथ सुरेश, वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं।

Share Now...