Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
HomeमनोरंजनDeepika-Ranveer ने दिखाई बेटी की पहली Jhalak

Deepika-Ranveer ने दिखाई बेटी की पहली Jhalak

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बीते सितंबर में बेटी के माता-पिता बने थे। अब इस कपल ने दिवाली के मौके पर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई है और इसके साथ ही उसका नाम भी बताया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी की पहली झलक देखकर उनके तमाम चाहने वाले फैंस काफी खुश हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट पर सेलिब्रिटीज से लेकर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है। कपल ने बेटी की पहली झलक दिखाई है, हालांकि उसका चेहरा नहीं नजर आ रहा है सिर्फ उसके पैर नजर आ रहे हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बेटी जो की तस्वीर शेयर की है, उसमें बेटी रेड कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में दिख रही है। इस कपल ने बेटी का नाम बताते हुए कैप्शन लिखा है, ‘दुआ पादुकोण सिंह। जिसका मतलब होता है प्रार्थना, क्योंकि ये हमारी प्रार्थनाओं का जवाब है। हमारा दिल प्यार से भरा है। दोनों की पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की थी। ये कपल बीते 8 सितंबर को शादी के 6 साल बाद बेटी के माता-पिता बना था। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के वर्क प्रâंट की बात करें तो दोनों शुक्रवार यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आ रहे हैं। फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका पादुकोण पुलिस अधिकारी के रोल में हैं, वहीं रणवीर सिंह ने कैमियो किया है।