आज आयुष्मान ने थामा की शूटिंग शुरू कर दी है। इस मौके पर प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने उन्हें एक खास नोट भेजा, जिसमें लिखा था, ‘मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में आपका स्वागत है। आयुष्मान से बेहतर ‘अन-डेड’ थामा कोई और नहीं निभा सकता। हमें भरोसा है कि आपको यह किरदार निभाने में खूब मजा आएगा। थामा एक दिलचस्प प्रेम कहानी का वादा करती है, जिसमें खून और रोमांस का रोमांच होगा। यह फिल्म दिवाली 2025 पर रिलीज होने जा रही है। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के साथ परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे दिग्गज कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। फिल्म का निर्देशन मुंजा फेम आदित्य सर्पोतदार कर रहे हैं। इसकी कहानी निरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फुलारा ने लिखी है, और इसे दिनेश विजान और अमर कौशिक प्रोड्यूस कर रहे हैं।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
Ayushmann Khurrana ने शुरू की थामा की शूटिंग



