Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeअपना जौनपुरArrested accused of rape : मूक-बधिर महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों...

Arrested accused of rape : मूक-बधिर महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपित गिरफ्तार

  • खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात हुई थी शर्मनाक घटना

जौनपुर धारा, खुटहन। थाना पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात मूक-बधिर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपितों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह, एसआई राम विचार व हमराहियों ने वांछित आरोपितों की तलाश के दौरान चक लालमनपुर गांव निवासी ट्रैक्टर चालक बबलू यादव व पीड़िता के गांव के निवासी सर्वेश कुमार गौतम को गोसाईंपुर नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया।आवश्यक लिखापढ़ी कर पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। शनिवार को जन्मजात मूक-बधिर दंपती ट्रैक्टर से अपने खेत में धान की मड़ाई करा रहे थे। रात लगभग 8.30बजे मड़ाई कार्य पूर्ण होने पर पति को घर पैसे लाने भेजकर ट्रैक्टर चालक बबलू यादव व सर्वेश गौतम ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और भाग गए। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।

Share Now...