अरबाज खान व मलाइका अरोरा के बेटे अरहान खान के जन्मदिन पर अरबाज खान, शूरा खान और मलाइका अरोड़ा ने उनको खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। इस खास मौके पर खान परिवार ने अरहान खान का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। पूरा परिवार अरहान खान के साथ पार्टी करता नजर आया।

इसके अलावा अरबाज खान, शूरा खान और मलाइका अरोड़ा ने भी अरहान पर प्यार लुटाने में कमी नहीं रखी है। अरबाज खान, शूरा खान और मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अरहान खान के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर की हैं। मलाइका अरोड़ा ने अरहान खान की कुछ बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा अपने बेटे पर जान छिड़कती नजर आ रही हैं। अरबाज खान ने अरहान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, तस्वीरों में अरहान खान पूरे खान परिवार के साथ केक कट करते नजर आ रहे हैं। अरहान खान की सौतेली मां शूरा खान ने भी उनके लिए एक इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है। शेयर की गई इस वीडियो में अरहान खान गिटार बजाते नजर आ रहे हैं।



