इंडिया में अक्सर जय श्री राम स्लोगन वाले वीडियोज सामने आते रहते हैं। कभी लोग भक्ति भाव से बोलते हैं तो कई बार ये विवाद का कारण भी बन जाते हैं। लेकिन अब अमेरिका में कुछ खास हुआ है। अब किसी इंडियन नहीं बल्व्िाâ अमेरिका की मशहूर पॉप सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज से एक शख्स ने जय श्री राम का नारा लगवाया है। ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको देखकर दंग रह गए हैं। इस वीडियो को लेकर आपको बता दें कि इसमें ये शख्स जो कि इंडिया से है वो किसी तरह की जबरदस्ती सेलेना से करते नहीं नजर आ रहे हैं बल्कि उन्होने गुजारिश की है कि वो एक बार जय श्री राम का नारा लगाएं। ये शख्स सेलेना से कहता है, जय श्री राम कहो,’ इसके बाद सेलेना भी इंग्लिश एक्सेंट में रिपीट करने के अंदाज में ‘जय श्री..’ कहती हैं। फिर वो शख्स जोर देकर कहता है कि कहो क्योंकि ये भारत का सबसे अच्छा नारा है। इसके बाद सेलेना ने इस बात को टालते हुए उनको थैंक यू कहा। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पल्लव पालीवाल ने साझा किया है। दीवाली के मौके पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर अब लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
American singer सेलेना गोमेज ने बोला ‘जय श्रीराम’

Previous article

