Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
HomeमनोरंजनAlia Bhatt की बेटी संग वायरल हुई पहली तस्वीर

Alia Bhatt की बेटी संग वायरल हुई पहली तस्वीर

बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में एक प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स बने हैं। जिसके बाद से ही इस स्टार कपल की बेटी पर हर किसी की नजरें है। सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी की पहली तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचाया हुआ है। जिसके बाद इस स्टार कपल की बेटी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर जहां कुछ लोग खुश हो रहे हैं तो कुछ लोग इन तस्वीरों को देखकर नाराज भी। आइए जानते हैं कि आखिर माजरा क्या है। फिल्म स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में मम्मी-पापा बने हैं। दोनों ने ६ नवंबर के दिन अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। जिसका ऐलान इस स्टार कपल ने इस सोशल मीडिया पोस्ट से किया था। इधर, अदाकारा आलिया भट्ट की अपनी बेटी के साथ पहली तस्वीर अब सामने आ चुकी है। ये तस्वीर सोशल मीडिया साइट पर तेजी से वायरल हो रही है। मगर बता दें कि ये दरअसल, फेक फोटोज हैँ। जिन्हें इस स्टार कपल के फैंस ने सोशल मीडिया पर मॉर्प्ड कर शेयर किया है। ये तस्वीरें असली नहीं है। वहीं, फिल्म स्टार रणबीर कपूर की ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई है। जिसमें फिल्म स्टार अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। ये भी एक फेक फोटो है। ये तस्वीरें साबित करती हैं कि फिल्म स्टार कपल के फैंस उन्हें मम्मी-पापा की ड्यूटीज निभाते हुए देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म स्टार आलिया भट्ट ने सी-सेक्शन के जरिए अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। हालांकि अभी इन रिपोर्ट्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Share Now...