Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनAkshara Singh ने देसी ठुमकों से हिलाया Internet

Akshara Singh ने देसी ठुमकों से हिलाया Internet

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने हुस्न, अदाओं के साथ-साथ डांस और सिंगिंग से फैंस के दिलों को घायल कर देती हैं। अक्षरा सिंह अपने विवादों और लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं। हाल ही में अक्षरा ने लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह होली के रंगों में रंगी नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा अक्षरा अपने ही गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं और ठुमके लगा रही हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा सिंह व्हाइट कलर की घाघरा चोली में नजर आ रही हैं और वह रंगों से रंगी हुई हैं। वीडियो में उन्होंने व्हाइट कलर की ज्वैलरी भी कैरी की हुई हैं और अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने ही गाने ‘रंग पिया डाली’ पर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं और गजब के एक्सप्रेशंस दे रही हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी के पॉपुलर स्टार पवन सिंह संग अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। अक्षरा पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं।

Share Now...