― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनAishwarya के बारे में बहुत देर तक बातें करते रहे Salman Khan

Aishwarya के बारे में बहुत देर तक बातें करते रहे Salman Khan

बॉलीवुड के गलियारों में अक्सर सलमान खान और ऐश्वर्या राय के प्यार के किस्से सुनने को मिल जाते हैं। एक वक्त था जब दोनों एक दूसरे से बेइंतहा इश्क करते थे और इसके बावजूद भी अब दोनों अलग हो चुके हैं। कहा जाता है कि दोनों का बहुत बुरी तरीके से ब्रेकअप भी हुआ था और इसके बाद अब दोनों एक दूसरे के सामने भी नहीं आते हैं। लेकिन अब इसी बीच एक वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इस वीडियो में अनिल कपूर और सलमान खान बात करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में अनिल कपूर ने सलमान खान को बेबी सिंह के बारे में बताया। मालूम हो कि ऐश्वर्या राय की फिल्म फन्ने खां में उनको एक रॉकस्टार सिंगर के किरदार में देखा गया था। इस वायरल हो रहे वीडियो में अनिल कपूर भी इस किरदार की बात कर रहे हैं। अनिल कपूर ने बताया कि ऐश्वर्या राय फिल्म में बेबी सिंह का किरदार निभा रही है तो एक्ट्रेस का नाम सुनते ही अभिनेता के चेहरे पर जो मुस्कुराहट थी वह देखने लायक थी। ऐश्वर्या का नाम सुनकर ही सलमान खान का चेहरा खिल उठा था।

Share Now...